जगदीशपुर: बरनाव गांव में आग लगी की घटना में गेहूं की फसल जल कर राख
जगदीशपुर प्रखंड के बरनाव के उत्तरी मठिया गांव के खेत में अचानक गेहूं की फसल में आग लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पा लिया गया। तब तक 20 बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। वही पंचायत के मुखिया पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश पाल ने बताया कि लगातार तीन दिनों से क्षेत्र में आग लग रही है।