जगदीशपुर: बभनियांव पंचायत के गांव में आग लगी की घटना में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
जगदीशपुर प्रखंड के बभनियांव पंचायत के बभनियांव, पिलापुर, कुसुम्हां एवं टिकठी के बधार में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बभनियांव से लगी आग बभनियांव गांव के दक्षिण और पूर्व साइड से होते हुए कुसुम्हां और टिकठी के बधार में फैल गई जिससे लगभग दो सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।