सैदपुर: गंगा दशहरा पर सैदपुर नगर के रामघाट श्रद्धा और भक्ति से सराबोर, गंगा आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
गंगा दशहरा के पर्व पर सैदपुर नगर स्थित रामघाट पर मंगलवार की देररात तक भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पहले देर शाम तक चले पूजन-अर्चन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य गंगा आरती के साथ पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में डूब गया।