बीना: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश के लिए नगर पालिका व तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Oct 16, 2025 बुधवार को खुरई नगर पालिका क्षेत्र में सफाई मित्र दीपक वाल्मीकि की पत्थर मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। जिसको लेकर बिना नगर पालिका के सफाई कर्मचारी एवं वाल्मीकि समाज के लोग गुरुवार करीब 12:00 बजे तहसील कार्यालय एवं नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और अर्धदिवसीय सामूहिक अवकाश की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा है।