बीना: बीना रिफाइनरी में सुरक्षा गार्ड्स को कई महीनों से वेतन नहीं मिला, पुलिस से मदद की गुहार
Bina, Sagar | Oct 16, 2025 चंद दिनों बाद दीपावली का पर्व है जिसकी तैयारी में लोग लगे हुए हैं। वही बीना रिफाइनरी में कार्यरत कंपनी के कई सुरक्षा गार्ड्स को कुछ महीनो से वेतन ही नहीं मिला। जिसकी वजह से सुरक्षा गार्ड परेशान हो रहे हैं। कई शिकायतों के बाद भी जब कंपनी के द्वारा वेतन नहीं दिया गया तो सुरक्षा गार्ड्स आगासौद थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।