सफीपुर: सफीपुर में सीमा स्तंभ उखाड़े गए, लेखपाल पर आरोप, वीडियो वायरल, भू-माफियाओं से सांठगांठ का दावा
उन्नाव के सफीपुर तहसील अंतर्गत रूपपुर चन्देला एहतमाली, गैर एहतमाली, ददलहा और कटरी अल्लीपुर गांवों के बीच सीमा विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने लेखपाल सुमित अवस्थी पर भू-माफियाओं से मिलीभगत कर सीमा स्तंभ उखाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 300 बीघा ग्राम समाज भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा है। दस दिन पहले राजस्व टीम द्वारा की गई पैमाइश के ब