पंचकूला: सत्ता के नशे में नींद में सो रही बीजेपी सरकार काे 5 अक्तूबर काे जनता देगी जोर का झटका, टिब्बी गांव में पूर्व मेयर ने कहा
पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व मेयर उपिन्द्र आहलुवालिया ने विधानसभा के टिब्बी गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। उपिन्द्र आहलुवालिया के विचार सुनने के लिए गांव के स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों से क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित सुझाव भी लिए व आगामी चुनाव में अपने हक में समर्थन भी माँगा।