कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने 34.40 लाख रुपये की अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक विनोद राघव पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान खंडहर पड़ी हसन स्टील फैक्ट्री के निकट एक संदिग्ध को पकड़ लिया। रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 172 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली में ले जाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ बताया।