गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब मामले में 5 को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में शराब और कई वाहन किया जब्त
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।साथ हीं 52 लीटर देशी महुआ शराब,96 लीटर विदेशी शराब,1 कार,1 टोटो,1 ऑटो,1 स्कूटी जब्त किया ।