बरडीहा: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खाया कीटनाशक
Bardiha, Garhwa | May 23, 2026 बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव निवासी शंभु चौधरी की पत्नी सुनीता देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सुनीता देवी ने बताया कि उसकी बड़ी गोतनी एवं सास हमेशा उसे गालियां देतीं हैं और प्रताड़ित करती रहती हैं। इसी बात से परेशान होकर उसने शनिवार को कीटनाशक खा लिया।