मुरादाबाद: मुगलपुरा थाना क्षेत्र में फल विक्रेता से भिड़ा ग्राहक, जमकर हुई मारपीट
मुगलपुरा थाना क्षेत्र में फल विक्रेता से एक ग्राहक भिड़ गया कहासुनी पर दोनों में जमकर मारपीट हुई। जिससे फल विक्रेता घायल हो गया, घायल फल विक्रेता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस मामले में घायल ने ग्राहक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में लग गई है।