मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में महिला की कल हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर, परिजनों ने किया हंगामा
मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आकांक्षा नाम की महिला की मौत हो गई थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था, कल से अब तक ससुरालियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर, थाने पहुंचकर हंगामा किया,सीओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।