सिंघवारा: बिशनपुर थाना क्षेत्र के अभियुक्त को लहेरियासराय पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांड संख्या 193/26 में कार्रवाई
बिशनपुर थाना क्षेत्र के महेशपट्टी गांव निवासी एक अभियुक्त को लहेरियासराय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 193/26 के नामजद अभियुक्त मदन पासवान, पिता कमल पासवान, साo महेशपट्टी थाना बिशनपुर, जिला दरभंगा को पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया।