रावतभाटा: रावतभाटा के 270 साल पुराने सीतारामजी मंदिर विवाद में कोर्ट का बड़ा फैसला, नए निर्माण पर रोक और पूजा जारी रखने के आदेश
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में प्राचीन सीता राम जी और सालग्राम जी मंदिर विवाद में कोर्ट ने अंतरिम राहत दी है। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कोर्ट ने विवादित स्थल पर किसी भी नए निर्माण और बदलाव पर रोक लगा दी है। मंदिर में सेवा पूजा पहले की तरह जारी रहेगी। वादी पक्ष ने मंदिर की मूर्तियां हटाने और भवन तोड़ने के प्रयास का आरोप