बदायूं: कोठा गांव में ईट निकालने के विवाद में चार लोगों ने महिला को लात-घूसों से घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 4, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के कोठा गांव में ईट निकालने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने जावित्री देवी पत्नी हेम सिंह के लातघूसें मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। घायल जावित्री देवी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।