साईंडिंग की खुली खदान में डूबकर युवक की मौत, पुलिस ने शव को अस्पताल में किया शिफ्ट
बाबूपुर साइडिंग की पानी से भरी खुली खदान में गांव का युवक बरकत अली नहाने के लिए गया था । नहाने के दौरान बरकत गहरे पानी में जाने से डूब गया । ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक बरकत को खदान से निकाला । आनन फानन परिजन गांव वालों की मदद से जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया । सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस शव PM के लिए मर्चुरी शिफ्ट कर दिया है ।