हरदोई: कोतवाली शहर के बावन चुंगी के पास पड़े मिले शव की हुई शिनाख्त,पोस्मार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2024 शहर पुलिस ने गुरुवार की रात में बावन रोड पर एक 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा बरामद किया था।कोतवाली शहर के आलू थोक बावन चुंगी की ऊषा का कहना था कि उसका देवर राजेश पुत्र लल्लू दास लापता है।भटकते-भटकते ऊषा पोस्मार्टम हाउस पहुंच गई,जहां उसने शव की शिनाख्त अपने देवर राजेश के रूप में की,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसकी भाभी ऊषा को सौंप दिया।