हरदोई: युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सफाई के दौरान बैंक केबिन में मिले ₹5 लाख मैनेजर को सौंपे
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2026 पिहानी नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी बहादुर के पुत्र रोहित बाल्मीकि ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है।रोहित पिहानी की "आर्यावर्त बैंक उत्तर प्रदेश" में सफाई कार्य करते हैं, जब वह एक केबिन में सफाई कर रहे थे तभी उनको 5 लाख रुपये रखे हुए मिले।रोहित ने वह रुपये सुरक्षित रख लिए और बैंक मैनेजर व अन्य स्टाफ के आने पर पूरे पांच लाख रुपये उनको सौंप दिए।