भगवानपुर: तेयाय बहियार में भीषण आग, 200 बीघा खेत में रखा गेहूं का भूसा जलकर राख
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेयाय बहियार में मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे अचानक लगी भीषण आग से लगभग 200 बीघा खेत में रखी गेहूं की भूसा जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसानों के बीच हड़कंप का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।