कैराना: कैराना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी थी। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एक दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे। रविवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।