बिल्हौर: शिवराजपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किसान की हुई दर्दनाक मौत
बिल्हौर स्थित शिवराजपुर में सोमवार सुबह 9:00 बजे 65 वर्षीय किसान राजदेव दुबे की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।राजदेव दुबे सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया काफी कोशिशें के बाद शव की शिनाख्त हो पाई।