बिल्हौर: खासपुर गांव में पूर्व प्रधान पर हुए आत्मघाती हमले के मामले में हुई कार्रवाई, एसीपी बिल्हौर ने दी जानकारी
थाना अरौल क्षेत्र के खासपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर पी़ड़ित पर हमला करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसीपी अमरनाथ ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि घटना के बाद कुछ शरारती तत्वों द्वारा गांव में “घर बिकाऊ है” जैसी भ्रामक पोस्टें लगाकर भय का माहौल दिखाने का प्रयास किया गया, जो कि पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है।