नानपारा: रामनगर सेमरा में पल्स पोलियो अभियान के तहत आशा एएनएम ने बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई पोलियो की खुराक
नवाबगंज पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम ने घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। आशा कार्यकर्ता सरिता श्रीवास्तव ने अकेले 450 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई। उन्होंने अभिभावकों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना बेहद जरूरी बताया।