करौली: PHED के कार्यों को RWSSC को हस्तांतरित करने के विरोध में कार्मिकों ने कार्यालय व कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
PHED के कार्मिकों ने जयदाय कार्यालय व कलेक्ट्रेट पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर CM के नाम करौली ADM राजवीर सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा है। कार्मिकों ने जलदाय विभाग के कार्यो का RWSSC को हस्तांतरित करने का विरोध किया है। उन्होंने जलदाय विभाग को निगम बनाने का विरोध जताया है।बजट 2024-25 की घोषणानुसार PHED के कार्यों को RWSSC हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है।