करौली: जिला न्यायाधीश ने मंडरायल रोड स्थित जिला कारागृह का किया औचक निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करौली की अध्यक्ष माधवी दिनकर व जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता चौधरी, अति. जिला व सेशन न्यायाधीश ने 22 जुलाई सोमवार को जिला कारागृह करौली का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में 180 बंदी निरूद्ध मिले। निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई।