मंझनपुर: कौशाम्बी में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन भी दिखी सख्ती, 1421 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के अंतिम दिन भी प्रशासन की सख्ती और कड़ी निगरानी का असर साफ दिखाई दिया। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 2976 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 1421 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और गहन जांच के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।