मिर्ज़ापुर: कतवारु का पूरा में वकील की गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारे की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी, भेजा गया जेल
कटरा कोतवाली क्षेत्र की कतवारु का पूरा में शनिवार की सुबह 7:30 बजे के करीब वकील की गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारे को रविवार की देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराई गई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने रविवार को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी कराकर जेल भेजा है।