चकिया: चकिया तहसील में बिजली नीति के विरोध में किसानों ने उठाई आवाज, चार सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने भरी हुंकार
संयुक्त किसान मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर चकिया तहसील में किसानों ने सोमवार दोपहर 03 बजे को प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। किसानों ने स्मार्ट मीटर पर रोक, बिजली के निजीकरण को बंद करने, नहरों की मरम्मत व मनरेगा लागू करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।