शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां दोनो घायलों का इलाज किया गया।वही मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने मे जुटी हुई है।