नरकटियागंज नगर में इन दिनों आवारा पशुओं की चहलकदमी काफी बढ़ गई है। जिसके कारण आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आवारा पशुओं की चहलकदमी से आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया है।