लातेहार: धर्मपुर सब्जी मार्केट में सड़क से सटी दुकानें लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी: महेश सिंह, नगर अध्यक्ष
नगर अध्यक्ष महेश सिंह सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे धर्मपुर सब्जी मार्केट का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि सब्जी दुकान रोड से सटे लगाने से आवागमन में लोगों को परेशानी होती है।उन्होंने कहा सड़क से बीस फीट अंदर सब्जी दुकान लगाने का निर्देश दिया गया।मौके पर रितेश कुमार निक्कू गौरव दास ,सोनू सिंह पंकज यादव समेत अन्य नगर पंचायत कर्मी शामिल थे।