फुलवरिया: गणेश स्थान माझा गांव में पारिवारिक विवाद, महिला पर जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
थाना क्षेत्र के गणेश संस्थान माझा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला पर लोहे की रॉड एवं लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें राजकुमार गुप्ता की पत्नी रंजना देवी ने आरोप लगाया है।