मुरैना नगर: काशीबाई धर्मशाला में शीतल पेयजल सेवा शिविर का भव्य समापन,रेलवे स्टेशन पर मानव सेवा अभियान बना प्रेरणा की मिसाल।
भारत स्काउट एवं गाइड, जिला संघ मुरैना द्वारा रेलवे स्टेशन पर संचालित निःशुल्क शीतल पेयजल सेवा शिविर का समापन रविवार शाम को काशीबाई धर्मशाला में हुआ। मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव रहे। अतिथियों ने शेखर सिंह यादव के नेतृत्व में चले सेवा अभियान की सराहना की। समारोह में सहयोगियों व स्वयंसेवकों का सम्मान भी किया गया।