नानपारा: बलहा में मनरेगा और मानदेय भुगतान नियमित करने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने BDO को सौंपा ज्ञापन
बलहा ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष नंद किशोर यादव के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मनरेगा भुगतान को नियमित किए जाने और ईपीएफ भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई।