बिंदकी: छिवली में पांडु नदी पुल के समीप कंटेनर ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंचा, एक मकान व दुकान में घुसने से 6 घायल
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव में पांडु नदी पुल के समीप रविवार तथा सोमवार की मध्य रात 12 बजे कानपुर से प्रयागराज जा रहा अनियंत्रित कंटेनर ट्रक दूसरे लाइन में पहुंचकर एक घर तथा एक स्वीट हाउस में घुस गया। दुर्घटना में एक घर के चार लोग तथा कंटेनर के चालक तथा खलासी सहित कुल 6 लोग घायल हुए। घर व दुकान की हजारों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ।