औरैया: लापता भाई-बहन को फफूंद पुलिस ने सकुशल बरामद किया, परिजनों ने जताया आभार
थाना क्षेत्र के बाबरपुर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे से सोमवार रात लापता हुए भाई-बहन को पुलिस ने कुछ ही घंटों की तलाश के बाद सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजन खुश हो उठे और उन्होंने फफूंद पुलिस का आभार व्यक्त किया। हमीरपुर जिले के राठ निवासी शिवनारायण बाबरपुर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं और परिवार सहित वहीं र