जहानाबाद: गैंगरेप सहित विभिन्न संगीन अपराधों के मामले में 7 साल से फरार अपराधी को रायपुर से गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल
जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी शंभू यादव उर्फ अजय यादव को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। वह वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। महिला थाना में उसके विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, लूटपाट, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।