कुचाई: कुचाई में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता एवं लिटिल चैंपियन 2026- 27 का आगाज, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
शनिवार सुबह लगभग 10 बजे कुचाई प्रखंड स्थित बिरसा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता एवं लिटिल चैंपियन 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन वरीय शिक्षक भैरव दास एवं सुखराम कुम्हार ने फुटबॉल को किक मारकर किया. उद्घाटन के साथ ही खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला. उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथि