केकड़ी: सावर के पूर्व चेयरमैन पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप, ग्रामीणों ने ADM को सौंपा ज्ञापन
Kekri, Ajmer | May 6, 2026 सावर नगरपालिका पूर्व चेयरमैन के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया।ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायत पत्र बुधवार शाम 4 बजे केकड़ी में ADM को सौंपा।पत्र के जरिए पूर्व चेयरमैन पर अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के राजस्व को नुकसान पहुँचाने, सरकारी संपत्तियों का अवैध बेचान करने और पद का दुरुपयोग कर व्यक्तिगत लाभ कमाने के सनसनीखेज आरोप लगाए है।