डोईवाला के थानो वन रेंज के ग्रामीण इलाकों में वन विभाग ने लोगों को सतर्क करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया। वन रेंज अधिकारी एन.एल. डोभाल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना जरूरत जंगल की ओर न जाएं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं हाथी, गुलदार या भालू दिखाई दे तो घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।