कहरा: पंच सरपंच संघ ने मांगों के समर्थन में कुंवर सिंह चौक पर किया प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Kahara, Saharsa | Aug 19, 2025 सहरसा के कुंवर सिंह चौक पर पंच सरपंच संघ के बैनर तले विभिन्न पंचायतों से पहुंचे पंच सरपंच अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। पेंशन योजना लागू करने,एमएलसी चुनाव के लिए वोटर बनाने एवं पंचायती राज्य आयोग का गठन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया गया है।