कहरा: सदर थाना के पंचवटी चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
Kahara, Saharsa | Aug 18, 2025 सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक युवक मधेपुरा जिला का रहने वाला ललन कुमार था जो सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख़्मी हो गया था। उसी का इलाज करवाने निजी नर्सिंग में लाया गया था जहाँ मरीज की मौत हो गई।