धरियावद: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कल धरियावद में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष स्व. प्रेमसिंह झाला की शोक सभा में होंगे शामिल
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के संशोधित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 17 जून को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे उदयपुर से दोपहर बाद झाला का खेड़ा (प्रतापगढ़) पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान सायं 5 बजे भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे स्वर्गीय प्रेम सिंह झाला की शोक सभा में शामिल।