विकासनगर :-सड़क किनारे लगे पाइप में फंसने से मासूम की मौत
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ ग्राम पंचायत के डाक्टरगंज में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
बारिश के दौरान सड़क पर भरे पानी में नहाते समय बच्चा सड़क किनारे रखे प्लास्टिक के पाइप में फंस गया। पाइप में पानी भरने से वह बाहर नहीं निकल सका और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, डाक्टरगंज में इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जल निकासी के लिए सड़क किनारे प्लास्टिक के पाइप रखे गए थे। शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। इसी दौरान नवाबगढ़ निवासी सात वर्षीय अरमान पुत्र नाजिर सड़क पर भरे पानी में नहा रहा था।
बताया जा रहा है कि खेलते समय अरमान एक प्लास्टिक पाइप में घुस गया, लेकिन पाइप का दूसरा सिरा संकरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। पाइप में पानी भर जाने से उसका द