करेली: गरज-चमक के साथ शाम को तेज बारिशः आधे घंटे झमाझम से तरबतर हुआ शहर, सड़कों पर बहा पानी
नरसिंहपुर जिले में दिनभर की उमस और गर्मी के बाद सोमवार को शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ गरज-चमक शुरू हुई, जिसके बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई।लगभग आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। हालांकि, बारिश के दौरान वाहन चालकों को