नासरीगंज: परसियां पंचायत में सहयोग शिविर मंगलवार को होगा, प्रभारी मंत्री के शामिल होने की संभावना
प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में सोमवार को दोपहर एक बजे एडीएम सह डीएसओ एवं नोडल पदाधिकारी शशि की अध्यक्षता में मंगलवार को परसियां पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शिविर की व्यवस्थाओं, आम लोगों की समस्याओं के निष्पादन तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तार से