गुना नगर: गुना बाईपास पर यूपी ढाबा के पास डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में 1 महिला की हुई मौत और 2 लोग हुए घायल
गुना कैंट थाना क्षेत्र के गुना बाईपास पर यूपी ढाबा के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई और एक महिला और पुरुष घायल हो गए। जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि राज बाई कुशवाहा उम्र 55 साल की मौत हो गई वहीं बेटी रानो बाई और दामाद शैतान सिंह कुशवाहा घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।