गुना नगर: बूढ़े बालाजी क्षेत्र में पड़ोसी द्वारा मारपीट करने के बाद व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का पीएम कराया
गुना शहर के बूढ़े बालाजी क्षेत्र मे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आज सुबह जिला अस्पताल मे शव का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान सिंह के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।