मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में दबंगों द्वारा रास्ते पर किया जा रहा जबरन कब्जा, एसपी से की गई शिकायत
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी बेटी कुमारी पत्नी सोने लाल ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि आम रास्ते पर दबंगो के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया गया है। जिसको लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच दबंगो से कब्जा कटवाते हुए कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।