खंडवा नगर: अवैध पटाखा फैक्ट्री: ड्राइवर दो दिन की रिमांड पर, महाराष्ट्र में परियानी की तलाश, 4 मजदूरों का सुराग मिला
अवैध पटाखा फैक्ट्री के मामले में गिरफ्तार अरबाज खान को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को - कोर्ट में पेश किया। अरबाज से पूछताछ के लिए पुलिस को दो दिन की रिमांड मिली है। वहीं, अवैध फैक्ट्री का संचालक परियानी व उसके पार्टनर नवीन यादव की तलाश में पुलिस के दो दल महाराष्ट्र और धार पहुंचे , जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे की है